बीते 24 घंटे में कोरोना से 613 मौतें हुईं, दिल्ली में पहली बार रिकवरी रेट 70% के पार, जानें राज्यवार आंकड़े

बीते 24 घंटे में कोरोना से 613 मौतें हुईं, दिल्ली में पहली बार रिकवरी रेट 70% के पार, जानें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 10,922,324 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 523,011 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 244814 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 409082 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 19268 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 673165 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कितने मरीज हैं, कितनी मौतें हुईं

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 24,850 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 613 लोगों की मौत भी हुई है। रिकवरी रेट मामूली बढ़त के साथ 60.77 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं बात करें पॉजिटिव रेट की तो वह भी बढ़कर 9.98 फीसदी पर पहुंच गया है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। दिल्ली में हर रोज हजारों की संख्या में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालांकि इस बीच दिल्ली के लोगों के लिए एक राहत की बात भी है। दरअसल, दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की रिकवरी रेट में भी इजाफा देखा जा रहा है। दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट में सुधार हुआ है. इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 70 फीसदी के पार पहुंच चुका है।

इसकी जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट पहली बार 70% के पार हुआ (70.22%). यानी कुल मरीजों में से 70 फीसदी ठीक भी हो चुके हैं. कुल 97,200 मरीजों में से 68,256 ठीक हो चुके हैं. पॉजिटिविटी रेट (मतलब कुल टेस्ट में कितने लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं) 10.58% हुआ जो 36.94% पहुंच गया था।

वहीं रिकवरी रेट के मामले में उत्तराखंड देश का पांचवां राज्य है। कोरोना काल के 110 दिनों में पहली बार उत्तराखंड का रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से ऊपर पहुंचा है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

9473

8008

218

17699

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

53

66

0

119

अरुणाचल प्रदेश

182

76

1

259

असम

3997

6657

14

10668

बिहार

2925

8686

89

11700

चंडीगढ़ 

59

395

6

460

छत्तीसगढ़

598

2549

14

3161

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

175

96

0

271

दिल्ली

25940

68256

3004

97200

गोवा

853

825

6

1684

गुजरात 

7981

25406

1925

35312

हरियाणा

4031

12257

260

16548

हिमाचल प्रदेश 

331

704

11

1046

जम्मू एंड कश्मीर 

2976

5143

127

8246

झारखंड

687

2035

17

2739

कर्नाटक

11970

9244

335

21549

केरल

2131

3048

25

5204

लद्दाख

178

826

1

1005

मध्य प्रदेश 

2772

11234

598

14604

महाराष्ट्र 

83311

108082

8671

200064

मणिपुर

658

667

0

1325

मेघालय

18

43

1

62

मिजोरम

34

130

0

164

नागालैंड

335

228

0

563

ओडिशा

2633

5934

34

8601

पुडुचेरी

459

331

12

802

पंजाब

1641

4306

162

6109

राजस्थान

3445

15640

447

19532

सिक्किम

45

58

0

103

तमिलनाडु

44959

60592

1450

107001

तेलांगना

10487

11537

288

22312

त्रिपुरा

343

1202

1

1546

उत्तराखंड

549

2502

42

3093

उत्तर प्रदेश 

7627

18154

773

26554

वेस्ट बंगाल

6329

14166

736

21231

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

4629

   

4629

भारत में कुल मामले

244814

409083

19268

673165


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें-

Covid-19: 15 अगस्त को लॉन्च होने वाले स्वदेशी टीके पर विशेषज्ञों को क्यों है संदेह?

 

 

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।